biodatamaker
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Aamir Khan, Geeta Phogat,

पहलवान गीता फोगट की शादी में पहुंचे आमिर खान

Aamir Khan
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार आमिर खान प्रसिद्ध पहलवान महावीर सिंह फोटग की बेटी और विश्व स्तरीय महिला पहलवान गीता फोगट की शादी में पहुंचे।
पहलवान महावीर सिंह फोगट की जीवनी पर आधारित फिल्म 'दंगल' में फोगाट का किरदार निभा रहे आमिर शादी में ढेरों गिफ्ट्स के साथ पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। गीता की शादी बलाली गांव के पहलवान पवन कुमार के साथ हो रही है और उनके परिवार ने भव्य कार्यक्रम का अयोजिन किया था। 
           
आमिर जब शादी में पहुंचे तो उन्होंने बिलकुल किसी पारिवारिक सदस्य की ही तरह बर्ताव किया। आमिर ने न सिर्फ शादी में आने वाले अन्य मेहमानों को खुद स्वागत किया बल्कि मीडिया से भी बातचीत की। 
 
23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही दंगल में आमिर गीता के पिता का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने अपनी दोनों बेटियों को बेटों की ही तरह कुश्ती और पहलवानी के लिए प्रशिक्षित किया था। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
चाइना ओपन जीतना सपने के पूरा होने जैसा: सिंधु