sundarkand

सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक चढ़ा, बनाया नया रिकॉर्ड, निफ्टी भी 13,200 के पार

Updated: गुरुवार, 3 दिसंबर 2020 (10:40 IST)
मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की तेजी हुई जिसके साथ ही सूचकांक ने नई ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति जैसे बड़े शेयरों ने बाजार को मजबूती दी।
 
बीएसई सेंसेक्स 44,953.01 के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद खबर लिखे जाने तक 176.87 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 44,794.91 पर था। इसी प्रकार एनएसई निफ्टी 59.05 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,172.80 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले निफ्टी ने 13,216.60 के उच्चतम स्तर को छुआ। 
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 2 प्रतिशत की तेजी टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा मारुति, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एचसीएल टेक और एसबीआई बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर ऐक्सिस बैंक, इंफोसिस, टीसीएस, भारती एयरटेल और एमएंडएम में गिरावट हुई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 37.40 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,618.04 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 4.70 अंक या 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,113.75 पर बंद हुआ। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Weather Update : ओडिशा-छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ा लो प्रेशर, यूपी-बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक जनजीवन अस्त-व्यस्त

गुजरात में 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें और बिजनेस: 'गुजरात ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल 2026' पास

7 साल बाद भारत आए चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, आज शाम पीएम मोदी के साथ होगी महा-बैठक

LIVE: भारत पहुंचे जिनपिंग, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मिले पीएम मोदी

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख