suvichar
Sun, 25 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Udaipur

राजस्थान में वीडियो कोच बस पलटी, 9 की मौत

Udaipur
उदयपुर। उदयपुर शहर के गोवर्द्धन विलास थाना क्षेत्र में नेला गांव के निकट तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहीं वीडियो कोच बस द्वारा दो बाइक सवार को चपेट में लेने के बाद पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। मृतकों में सात तीर्थयात्री और दो वाहन चालक हैं।
 
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि बस तीर्थयात्रियों को अहमदाबाद से लेकर हरिद्वार जा रही थी। हादसे के वक्त अधिकांश तीर्थयात्री सोए हुए थे। मृतकों में छह महिलाएं शामिल हैं।
 
गोयल के अनुसार घायलों को महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है। (भाषा)