sundarkand
Sun, 1 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Syed Ali Shah Geelani

एनआईए के छापे धमकाने की कोशिश : गिलानी

Syed Ali Shah Geelani
श्रीनगर। कट्टरपंथी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस (एचसी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने रविवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के छापे तथा अलगाववादियों से पूछताछ उन्हें धमकाने की एक कोशिश थी। 
 
गिलानी ने कहा कि केंद्र सरकार अपने आत्मसम्मान के लिए अधिकार मांगने वाले लोगों की आवाज को दबाने के लिए एनआईए को हथियार के रूप में उपयोग कर रही है और पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली बुलाए जाने का मकसद सिर्फ परेशान करना था।
 
उन्होंने कहा कि वे 35 वर्षों से राजनीतिक जीवन में हैं तथा उनकी गतिविधियों के बारे में सभी को जानकारी है। उन्हें डराने तथा धमकाने के लिए मेरे समर्थकों तथा रिश्तेदारों को निशाना बनाया जा रहा है। 
 
एनआईए ने हाल ही में कुछ व्यापारियों तथा अलगाववादी नेताओं गिलानी, ऐयाज अकबर, उदारवादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस (एचसी) के वकील शाहिदुल इस्लाम के मीडिया सलाहकार, नेशनल फ्रंट (एनएफ) के प्रमुख नईम अहमद खान के ठिकानों पर छापे मारे हैं। एनआईए ने यह कार्रवाई अलगावादियों को कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां जारी रखने के लिए पाकिस्तान से फंड मिलने की जानकारी के बाद की थी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
वैज्ञानिक उपकरणों पर जीएसटी की दरें घटीं