suvichar
Tue, 20 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Student leader Kanhaiya Kumar

छात्र नेता कन्हैया कुमार गुजरात में गिरफ्तार

Student leader Kanhaiya Kumar
महेसाणा। जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार तथा युवा दलित नेता जिग्नेश मेवाणी समेत 17 लोगों को बुधवार को पुलिस ने गुजरात के महेसाणा जिले में कथित तौर पर गैरकानूनी ढंग से सभा आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
    
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों में हार्दिक पटेल के संगठन की महिला नेता रेशमा पटेल भी शामिल है। इन लोगों ने शहर के सोमनाथ चौक पर बिना इजाजत एक सभा आयोजित की थी। 
 
इसके बाद जब वे बनासकांठा के धानेरा गांव के लिए पैदल ही कथित आजादी कूच पर जा रहे थे तो महेसाणा-पालनपुर हाईवे पर नानी दउ गांव के पास से उन्हें पकड़ लिया गया। उन पर गैरकानूनी ढंग से भीड़ जुटाने से संबंधित आईपीसी की जमानती धारा 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को जल्द ही छोड़ा जा सकता है।
   
उधर मेवाणी ने दावा किया कि कूच के दौरान उन पर एक व्यक्ति ने हमले का प्रयास भी किया। उनके साथी सुबोध परमार ने बताया कि वे लोग धानेरा के ऐसे किसानों की जमीन जोतने जा रहे थे जिनके पास जमीन का कागज होने के बावजूद कब्जा नहीं है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
डीयू सर्च करने पर खुल रही पोर्न क्लिप