शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. pinky mali last message to father lost her life in ajit pawar plane crash last message to father
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 28 जनवरी 2026 (19:30 IST)

Ajit Pawar Plane Crash : पापा, मैं अजित पवार के साथ बारामती जा रही हूं, एयर होस्टेस पिंकी की आखिरी कॉल, भावुक पिता ने क्या बताया

pinki mali plane crash
Pinky Mali News : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ उड़ान भर रही फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की आखिरी बातचीत उनके पिता से हुई थी। पिंकी ने अपने पिता शिवकुमार माली को फोन पर बताया था- पापा, मैं अजित पवार के साथ जा रही हूं। कल होटल पहुंचकर बात करूंगी। यह बातचीत मंगलवार शाम को हुई थी, लेकिन बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान लियरजेट 45 विमान के क्रैश होने से पिंकी सहित सभी 5 लोगों की मौत हो गई। 
यह दुखद हादसा बुधवार सुबह करीब 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ, जब विमान रनवे से फिसलकर आग का गोला बन गया। डीजीसीए और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो जांच कर रहे हैं। खराब विजिबिलिटी को एक संभावित कारण बताया जा रहा है। 
 
पूरे महाराष्ट्र और देश में इस घटना से शोक की लहर है। पिंकी की कहानी दिल को छू गई है- एक बेटी जो अपने पिता से आखिरी बार खुशी-खुशी बात कर रही थी, लेकिन वह वादा पूरा नहीं कर पाई। परिवार का दर्द बयां नहीं किया जा सकता।
हादसे में अजित पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी विदीप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली शामिल थे। पिंकी माली, जो मुंबई के प्रभादेवी/वर्ली इलाके की रहने वाली थीं (कुछ रिपोर्ट्स में जौनपुर, उत्तरप्रदेश के मूल निवासी बताई गई हैं), निजी चार्टर्ड विमानों में काम करती थीं। दिल्ली स्थित वीएसआर वेंचर्स के इस विमान में वे क्रू मेंबर थीं। 
 
पिंकी 29 वर्षीय थीं और विमानन क्षेत्र में कई सालों से काम कर रही थीं। उनके पति सोमवीकर सैनी हादसे की सूचना मिलते ही बारामती के लिए रवाना हो गए। परिवार अब बेटी के शव की प्रतीक्षा कर रहा है ताकि अंतिम संस्कार कर सकें। पिता शिवकुमार ने भावुक होकर बताया कि पिंकी ने उन्हें बताया था कि पापा, मैं उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बारामती छोड़कर नांदेड़ जाऊंगी। होटल पहुंचने के बाद आपसे बात करूंगी।

रुक नहीं रहे पिता के आंसू

शिवकुमार ने आंसुओं के साथ कहा कि मैंने उससे कहा था कि ड्यूटी खत्म होने के बाद कल बात करेंगे। लेकिन वह 'कल' कभी नहीं आया। अब मेरी बेटी से कभी बात नहीं हो पाएगी। उन्होंने बताया कि पिंकी ने इससे पहले राष्ट्रपति, मुख्यमंत्रियों और कई बड़े नेताओं के साथ उड़ान भरी थी। अजित पवार के साथ यह उनकी चौथी उड़ान थी। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
UP में 19 से अधिक डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप, 9600 से ज्यादा महिला नेतृत्व वाले