सम्बंधित जानकारी
- इंदौर : केमिकल डालने से नाले ने उगली जहरीली गैस, लोगों को होने लगी आंखों में जलन, दर्द और उल्टियां
- दक्षिण गुजरात में 3.7 तीव्रता का भूकंप
- जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर
- अमृतसर रेल हादसे के एक दिन बाद दोषारोपण की राजनीति तेज
- ताजमहल में पर्यटक परेशान, टिकट खरीदकर भी नहीं कर सके ताज का दीदार
दक्षिण गुजरात की दवा निर्माता कंपनी में लगी आग
वलसाड़। गुजरात के वलसाड़ जिले के वापी औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को एक दवा निर्माता कंपनी में आग लग गई।
पुलिस ने बताया कि वापी जीआईडीसी के फेज 3 स्थित एस कांत हेल्थकेयर लिमिटेड नाम की कंपनी के परिसर में खड़े एक केमिकल टैंकर में सुबह 11.30 बजे आग लगी और यह आसपास फैल गई।
लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 1.30 बजे इस पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। (वार्ता)
