biodatamaker

'सिंहस्थ' के प्रचार को निकला बाइकर्स दल

Updated: शनिवार, 12 दिसंबर 2015 (17:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी उज्जैन में अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले, सिंहस्थ 2016 के प्रचार-प्रसार के लिए देशभर में लगभग 19 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकला बाइकर्स दल देश की राजधानी नई दिल्ली पहुंच गया है।
राज्य के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यहां बताया कि संपूर्ण देश में सिंहस्थ के प्रचार-प्रसार के लिए बाइकर्स के इस दल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से 27 नवंबर को रवाना किया था। 
 
इसके बाद यह दल देवास, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, भीलवाड़ा, अजमेर, पुष्कर और जयपुर होता हुआ नई दिल्ली पहुंचा है। यात्रा के दौरान दल के सदस्यों ने इन शहरों के गणमान्य नागरिकों से भेंट करके उन्हें सिंहस्थ-2016 के लिए आमंत्रित किया।
 
दल के सदस्यों ने दिल्ली के इंडिया गेट पर उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई तक 1 माह चलने वाले कुंभ मेले सिंहस्थ 2016 का प्रचार-प्रसार किया। सिंहस्थ प्रति 12 वर्ष में एक बार उज्जैन में होता है। इसमें देश-विदेश से लाखों हिन्दू श्रद्धालु और विभिन्न मठों के साधु-संत शामिल होते हैं।
 
बाइकर्स दल के सदस्यों ने दिल्ली में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात करके उन्हें सिंहस्थ की प्रचार सामग्री भेंट की।
 
यह बाइकर्स दल नई दिल्ली के बाद नोएडा, चंडीगढ़, मेरठ, हरिद्वार, देहरादून, अंबाला, अटारी, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, माउंट आबू, अहमदाबाद, गोवा, पणजी, जोग प्रपात और चेन्नई होते हुए रामेश्वरम तक आगामी 2 माह में लगभग 19 हजार किलोमीटर की यात्रा के दौरान सिंहस्थ के संदेश को प्रसारित करेंगे। (भाषा)
Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल