biodatamaker
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rakhi Sawant

राखी सावंत गिरफ्तार

Rakhi Sawant
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने मंगलवार को धार्मिक भावनाएं भड़काने संबंधी एक मामले में हिरासत में ले लिया। कोर्ट ने राखी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। राखी पर एक टीवी शो के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। राखी पर 9 मार्च को वाल्मीकि पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला दर्ज हुआ था। कोर्ट में पेश न होने के चलते अभिनेत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।