1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. High command asks Capt Amarinder to step down as CM

पंजाब कांग्रेस में घमासान चरम पर, हाईकमान ने कैप्टन अमरिंदर को CM पद छोड़ने को कहा!

Punjab Assembly Election 2022
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान अब चरम पर पहुंच गया है। खबर है कि कांग्रेस हाईकमान ने मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पद छोड़ने के लिए कह दिया है। 
 
बताया जा रहा है कि कैप्टन सिंह ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की है। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने कैप्टन सिंह से पद छोड़ने के लिए कह दिया है। 
 
इस बीच, कैप्टन अमरिंदर विधायकों की बैठक बुलाए जाने से नाराज हैं। शाम 4 बजे आज चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक होगी। सिंह ने कहा कि पद से हटना मेरा अपमान होगा।
 
वहीं, दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सिंह को हटाने संबंधी फैसले को हाईकमान का बोल्ड फैसला बताया है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो चुनाव से ठीक पहले मुख्‍यमंत्री बदलने का फैसला कांग्रेस को भारी पड़ सकता है।
अगला लेख
‘ऑनलाइन क्‍लास’ में जो हरकत की लड़की ने उसकी किसी को उम्‍मीद नहीं थी, हर कोई दंग है, ट्व‍िटर पर बन गई सबसे ट्रेंडिंग ‘तस्‍वीर’