1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Heavy rain alert in Kerala

Weather Alert : केरल में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ का जताया खतरा

rain
केरल के कई जिलों में एक बार फिर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बाढ़ की आशंका के चलते लोगों को डैम के 27 किलोमीटर इलाके से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।

खबरों के अनुसार, केरल के कई जिलों में एक बार फिर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के 6 जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पतनमिथिट्टा, अलापुझा, कोट्टायम और इडुक्की में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बाढ़ की आशंका के मद्देनजर लोगों के लिए पुनर्वास शिविर खोले गए हैं।
अगला लेख
बसपा ने चला कल्याणपुर विधानसभा में ब्राह्मण कार्ड, अरुण मिश्रा को बनाया प्रत्याशी