1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Grenade attack on security forces in Jammu and Kashmir's Bandipora

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों पर हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, 4 घायल

जम्मू कश्मीर
जम्मू। आतंकियों ने बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि 4 जख्मी हुए हैं। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद अफरातफरी मची हुई है। इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल पहुंच गए हैं। उन्होंने कई क्षेत्र में आतंकियों की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बांदीपोरा के निशात पार्क के पास सीआरपीएफ की एक संयुक्त पार्टी रुटीन गश्त पर थी, तभी पहले से घात लगाए आतंकियों ने जवानों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। जब तक जवान जवाबी कार्रवाई करते तब तक आतंकी आबादी वाले इलाके का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

इस हमले में पांच जवान घायल हो गए। घायलों में एक ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। शहीद हुए जवान का नाम जुबेह अहमद शाह है। हमले के तुरंत बाद निशान पार्क इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया। वहां पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने चप्पे-चप्पे की तलाश शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर हमले के तुरंत बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया है, लेकिन अभी किसी भी आतंकी का पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि हमलावर आतंकी आसपास ही कहीं छिपे हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
राज्यसभा में वित्‍तमंत्री ने राहुल पर बोला हमला, 'गरीबी' वाले बयान पर किया यह सवाल...