सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर : काबुल से भारत पहुंचा वायुसेना का विमान, 168 लोगों को सुरक्षित लाया
- जब कल्याण सिंह ने दिखाए सियासत के उच्च मानदंड
- कल्याण सिंह ने एक सभा में बताई थी अपनी अंतिम इच्छा, भाजपा से क्या चाहता था यह दिग्गज नेता...
- कल्याण सिंह के जाने से भारतीय राजनीति के एक युग का अंत: शिवराज सिंह चौहान
- अटल बिहारी बाजपेई के बाद कल्याण सिंह को सुनने के लिए उमड़ती थी भीड़...
लद्दाख में बाढ़ का कहर, बनी कृत्रिम झील, फसलें हुईं नष्ट
लेह। लद्दाख के कई गांवों में अचानक आई बाढ़ से रविवार को एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया और फसलें नष्ट हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि एक कृत्रिम झील से अत्यधिक मात्रा में पानी निकला जिससे जंस्कर नदी का बहाव अवरूद्ध हो गया और इसके बाद अलर्ट जारी किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनम चोसजोर ने बताया कि शनिवार को रुमबक गांव के पास एक कृत्रिम झील से काफी अधिक मात्रा में पानी निकला जिससे जंस्कर नदी अवरुद्ध हो गई और क्षेत्र में एक कृत्रिम झील बन गई।
अधिकारियों ने कहा कि कृत्रिम झील के कारण रविवार तड़के अचानक बाढ़ आ गई जिससे रुमबक पुल क्षतिग्रस्त हो गया और गांव तथा आसपास की फसलें नष्ट हो गईं। उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं।
उन्होंने कहा कि रुमबक, जिंगचेन, युरूत्से और रुमचुंग जाने वाली सड़क का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। हालात अभी नियंत्रण में है।
