शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान केवल बालासाहेब ठाकरे से डरता था
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एकमात्र ऐसे भारतीय नेता थे जिससे पाकिस्तान डरता था। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता हिंदुत्व के हिमायती थे, लेकिन उन्हें मुस्लिम समुदाय से कभी नफरत नहीं थी।
शिंदे ने दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा भवन के सेंट्रल हॉल में बाल ठाकरे की 97वीं जयंती के अवसर पर उनकी तैल चित्र के अनावरण किया। बाल ठाकरे के बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे देश में एकमात्र ऐसे नेता थे जिनसे पाकिस्तान डरता था। वह हिंदुत्व के प्रबल समर्थक थे, लेकिन मुस्लिम समुदाय से कभी नफरत नहीं की। उनका एकमात्र विरोध उन लोगों के लिए था जो भारत में रहते हुए पाकिस्तान की प्रशंसा करते थे।त्यांच्या विचारांमुळे असंख्य तरुणांना अन्यायाविरुद्ध लढण्याचे बळ मिळाले. जातीपातीचा विचार कधीही न करता किंवा मतांची गणिते न आखता त्यांनी सर्वसामान्य कार्यकर्त्याला उमेदवारी दिली. कार्यकर्त्यांच्या पाठीमागे ठामपणे कसे उभे राहायचे हे बाळासाहेबांकडून शिकण्यासारखे होते. pic.twitter.com/kQ73KiCBbs
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) January 23, 2023
पूर्व मुख्यमंत्री और अब राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एवं शिवसेना के एक धड़े के प्रमुख उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल ठाकरे ने सत्ता हासिल करने के लिए अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया।
विधान भवन परिसर में शिवसेना के संस्थापक के चित्र के अनावरण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि बालासाहेब का तैल चित्र लगाने का आपका कार्य अच्छा हो सकता है, लेकिन आपकी मंशा खराब है। (भाषा)

