सम्बंधित जानकारी
- Cyclone Tauktae : केरल, कर्नाटक, गोवा में चक्रवात तौकते ने मचाई तबाही, 6 लोगों की मौत, गुजरात में डेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
- कर्नाटक के तटीय इलाकों में चक्रवात तौकते का कहर, 73 गांव प्रभावित, 4 लोगों की मौत
- अगले 6 घंटों में और खतरनाक होगा चक्रवाती तूफान Tauktae, PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, कई राज्यों में अलर्ट
- कांग्रेस ने Corona संबंधी मौतें कम दिखाने का लगाया आरोप, राज्य सरकारों और केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण
- चक्रवात 'तौकते' : NDRF ने 5 राज्यों के लिए 53 दल किए तैयार
गुजरात के गिर सोमनाथ में 4.5 तीव्रता का भूकंप
अहमदाबाद। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार तड़के 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।
गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने बताया कि सोमवार तड़के 3 बजकर 37 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र सौराष्ट्र क्षेत्र के गिर सोमनाथ जिले में उना के पूर्व से 1 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण में था। गिर सोमनाथ के जिलाधिकारी अजय प्रकाश ने बताया कि किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। पिछले साल 16 जुलाई को गुजरात में राजकोट के पास 4.8 तीव्रता का भूकंप आया था। (भाषा)
