1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Dilip Kumar's Twitter account closed

दिलीप कुमार का ट्‍विटर अकाउंट बंद

Actor Dilip Kumar
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का 7 जुलाई को निधन हो गया था। अब उनके पारिवारिक दोस्त फैसल फारूकी ने बताया कि दिलीप कुमार का ट्‍विटर अकाउंट बंद करने का फैसला किया गया है।

यह निर्णय दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की सहमति से लिया गया है। दिलीप कुमार के ट्‍विटर हैंडल से फैसल फारूकी ने दिवंगत अभिनेता की तस्वीर शेयर की है।

इसके साथ लिखा है, काफी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद सायरा बानो जी की सहमति से मैंने प्रिय दिलीप कुमार साहब के इस ट्‍विटर अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है। आपके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। फैसल फारूकी।
अगला लेख
लॉकडाउन था फिर भी रोजाना 80 हत्याएं और 77 बलात्कार के मामले, राजस्थान और यूपी में सबसे अधिक मामले, NCRB के आंकड़े