Narak Chaturdashi
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Chhattisgarhpolice, alcohol

मुझे माफ़ करना यारो मैं नशे में हूं...

Chhattisgarh
भिलाई। छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार ने जब से खुद शराब बेचने की ठानी है, तब से हर किसी पर शराब का सुरूर सिर चढ़कर  बोल रहा है। इस सुरूर से अब पुलिस के साहब भी अछूते नही है, जहां नशे में धुत साहब ने आम लोगो से बत्तमीजी भी की। इस बत्तमीजी से गुस्साए लोगों ने हंगामा तक खड़ा कर दिया।
अब आप अब वीडियो में देख भी लीजिए...वर्दी पहने  जो साहब गाड़ी में बैठे हैं, वह शराब के नशे में धुत्त हैं। ये कोई साधारण व्यक्ति नही बल्कि आमजनों की रक्षा और सुरक्षा करने का दावा करने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस के 3 स्टार वाले टीआई हैं,  जिनका नाम आर.एल. चौहान है।
भिलाई के इस टीआई पर वैसे तो दारोमदार है शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का परन्तु ये जनाब तो खुद भी दुरुस्त नहीं हैं। सोमरस का पान करके साहब कहने को तो ड्यूटी पर है लेकिन शराब के नशे में धुत्त हैं।
 
जानकारी के मुताबिक आर.एल. चौहान पर पूर्व में भी कई बार ड्यूटी के दौरान बदसलूखी और शराबखोरी के आरोप लग चुके हैं। फिलहाल इस मामले पर विभाग के आला अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।