सम्बंधित जानकारी
- कौन होते हैं गरुड़ कमांडो, 1500 फुट की ऊंचाई पर दिया खतरनाक ऑपरेशन को अंजाम
- विवादित ट्वीट मामले में दिग्विजय सिंह पर भोपाल में FIR, धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला दर्ज
- शिक्षिका के पास से मिला तमंचा, Video हुआ वायरल
- दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर केजरीवाल की नजर, कहा- घबराने की जरूरत नहीं
- JNU Violence: एबीवीपी के अज्ञात कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज, विश्वविद्यालय ने चेतावनी दी
राज ठाकरे को भारी पड़ा हवा में तलवार लहराना, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ ठाणे के नौपाडा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहम मामला दर्ज हुआ है। राज ठाकरे ने मंगलवार को सभा में तलवार दिखाई थी।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें मनसे नेता राज ठाकरे एक सभा में तलवार लहराते दिखाई दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि राज ठाकरे इन दिनों लाउडस्पीकर पर बयान देकर चर्चा में हैं। उन्होंने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर 3 मई तक सरकार मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाएगी तो इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।As per Maharashtra Home Department, a case will be registered against MNS chief Raj Thackeray under Arms Act in connection with an event in Thane, where he raised a sword
— ANI (@ANI) April 13, 2022
एनसीपी के प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि राज ठाकरे का महाराष्ट्र की राजनीति में क्या योगदान है, यह महाराष्ट्र की जनता जानती है। उन्होंने फिर एक बार जहर घोलने की कोशिश की।
