ramcharitmanas
Fri, 23 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Caravan A Aman

श्रीनगर से रवाना हुई कारवां ए अमन बस

Caravan A Aman Bus
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तनाव के बीच श्रीनगर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सोमवार को कमान चौकी के लिए रवाना हुई। कमान चौकी नियंत्रण रेखा पर उड़ी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकी है। 
 
सुरक्षा बलों के साथ शुक्रवार को एक मुठभेड़ में उड़ी सेक्टर में 5 आतंकवादी मारे गए थे। इसके बाद यहां पर सुरक्षा बलों को सतर्कता पर रखा गया है, लेकिन इसका कारवां-ए-अमन बस सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा है। 
 
गौरतलब है कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने के लिए 7 अप्रैल 2005 को इस साप्ताहिक बस सेवा की शुरुआत की गई थी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
इंडोनेशिया में भूकंप के झटके