ramcharitmanas

बीएचयू में छात्रों का उत्पात, तोड़फोड़ के बाद कार में लगाई आग

Updated: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (11:14 IST)
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में एक शादी समारोह में बाहर से आए बाराती की कार की टक्कर से घायल एक छात्र के साथियों ने यहां जमकर उत्पात मचाया और कार में आग लगा दी।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रात करीब एक बजे गुस्साई भीड़ ने बारातियों की करीब छह गाड़ियों में जमकर तोड़-फोड़ की और एक को आग के हवाले कर दिया। नकाबपोश कुछ युवकों ने विश्वविद्यालय के सामुदायिक भवन परिसर स्थित शादी समारोह के मंडप में तोड़-फोड़ की। इस घटना में बाराती और छात्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी की बेटी की शादी थी और बारात उत्तर प्रदेश के जौनपुर के सिंधौरा से आई थी। कुछ बाराती शराब के नशे में थे, जिनसे शुक्रवार देर रात छात्रों की कहासुनी और मारपीट हो गई।
 
इसके थोड़ी देर बाद बड़ी संख्या में छात्र मौके पर पहुंच गए। मुंह में गमछे बांधे और हाथों में लाठी-डंडे लिये कुछ युवकों ने शादी समारोह स्थल पर जमकर उत्पात मचाया।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर तत्काल काबू कर लिया। भारी संख्या में पुलिस के जवान एवं विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों के सुरक्षा घेरे में शादी समारोह संपन्न हुआ। फिलहाल यहां स्थिति सामान्य है। 
 
सूत्रों ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों और छात्रों के बीच तीखी झड़पें हुईं। पुलिस कर्मियों को निशाना बनाकर पथराव किया गया, जिससे कई जवानों को हल्की चोटें आईं हैं।   
   
विश्वविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि एक घायल बाराती का इलाज बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, लेकिन घायल छात्रों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 
उन्होंने बताया कि नकाबपोश उपद्रवियों ने लाठी-डंडे लेकर गाड़ियां में तोड़फोड़ की तथा एक कार को जलाने की कोशिश की, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना से उत्पन्न तनाव के मद्देनजर सुरक्षा निगरानी की जा रही है। (वार्ता) 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख