1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Amit Shah Uttarakhand Visit CM Dhami Welcomes him

उत्तराखंड दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, देंगे 1129.91 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

pushkar dhami welcomes amit shah
Amit Shah Uttarakhand Visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शनिवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। वे हरिद्वार में राज्य को 1129.91 करोड़ रुपए की कई परियोजनाएं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री पुष्‍कर धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत किया।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, यह हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है कि हरिद्वार में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का ऊर्जावान मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 
 
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर गृहमंत्री के कर कमलों से प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित 1129.91 करोड़ रुपए के लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तराखंड में पिछले चार वर्षों में हुए विकास कार्यों, संचालित और प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को दर्शाने के लिए विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर से उठा धुआं, इमरजेंसी लैंडिंग से टला बड़ा हादसा