1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 7 storey building caught fire in Mumbai

मुंबई में 7 मंजिला इमारत में आग लगी, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

Fire
मुंबई। दक्षिण मुंबई में 7 मंजिला इमारत में शुक्रवार को आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों के इस इमारत में फंसे होने की आशंका है।

मस्जिद बंदर उपनगर ट्रेन स्टेशन के समीप स्थित सात मंजिला यह इमारत वाणिज्यिक सह रिहायशी इमारत है।अधिकारी ने बताया कि इमारत में दोपहर करीब दो बजे आग लगी।

उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और फंसे हुए लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।(भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
अगला लेख
ससुर के JDU में शामिल होने पर बोले तेजप्रताप, हम भी देंगे बड़ी खबर