• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 16-member team of Bhagwant Mann in Punjab, 4 women will also take oath as minister
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (20:43 IST)

पंजाब में भगवंत मान की 16 सदस्यीय टीम, 4 महिलाएं भी लेंगी मंत्री पद की शपथ

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने उन नामों को सार्वजनिक कर दिया है, जो भगवंत मान की टीम में शामिल होंगे। मान समेत 16 सदस्यीय इस टीम में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें नवजोत सिंह सिद्धू को हराने वाली जीवन ज्योत कौर भी शामिल हैं। 
 
आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक भगवंत सिंह पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इनके अलावा कुलतार सिंह संधवा (डिप्टी सीएम), अमन अरोरा (वित्त मंत्री), बुधराम (शिक्षा मंत्री), जगदीप सिंह काका ब्रार (कृषि मंत्री), गुरमीत सिंह मीत (पीडब्ल्यूडी), डॉ. बलवीर सिंह (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण), जय किशन पौड़ी (फूड और सिविल सप्लाई), प्रो. बलजिंदर कौर (पार्लियामेंट अफेयर), कुंवर विजय प्रताप (उद्योग और वाणिज्य), कुलवंत सिंह पंडोरी (तकनीकी शिक्षा), सरवजीत कौर मनुके (सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास), गुरमीत सिंह खुडियां (ग्रामीण विकास और पंचायत), लाभ सिंह उगोके (हाउसिंग और शहरी विकास), जीवन ज्योत कौर (राजस्व), नरेन्दर कौर भराज (जल आपूर्ति)।
मान 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में शपथ लेंगे। उल्लेखनीय है कि पंजाब में सभी दलों को बुरी तरह शिकस्त देने वाली आम आदमी पार्टी ने यहां 92 सीटें जीती हैं। 
ये भी पढ़ें
यूपी में EVM पर दूरबीन से नजर रखने वाला सपा उम्मीदवार हारा