सम्बंधित जानकारी
- सोमवार को महाशिवरात्रि पर आखिरी गंगा स्नान के लिए कुंभ नगरी पूरी तरह तैयार
- महाशिवरात्रि पर ऐसे करें अपनी राशिनुसार रुद्राभिषेक, जानें इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे के बारे में
- महाशिवरात्रि पर्व विशेष : जानिए, कैसे करें व्रत, पूजन और उपासना
- महाशिवरात्रि व्रत की प्रामाणिक और पौराणिक कथा
- शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का फर्क समझिए
महाशिवरात्रि पर सोमनाथ समेत गुजरात के हजारों शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को गुजरात स्थित भगवान शिव के 12 में से प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर समेत राज्यभर के हजारों छोटे-बड़े शिवालयों में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। देवभूमि द्वारका जिले में स्थित एक अन्य ज्योतिर्लिंग मंदिर नागेश्वर मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की कतार लगी हुई है।
मिनी कुंभ का दर्जा प्राप्त जूनागढ़ के गिरनार के निकट आयोजित 5 दिवसीय भवनाथ मेले का सोमवार को अंतिम दिन है और मध्यरात्रि में होने वाले नागा बाबाओं के जुलूस के अवलोकन के लिए वहां भक्तों की भारी भीड़ जुटेगी।
अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर समेत अन्य स्थानों पर भी शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त पूजा और अभिषेक आदि कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी सोमवार को गांधीनगर के ढोलेश्वर मंदिर में पूजा करने की संभावना है। (वार्ता)
