शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. Tulsi 8 Name in hindi
Written By

माता तुलसी के 8 नाम, प्रतिदिन जपने से प्रसन्न होती है लक्ष्मी

तुलसी के 8 नाम
हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, माता तुलसी के 8 नामों का मंत्र या सीधे 8 नाम प्रतिदिन बोलने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। 
मंत्र : 
 
वृन्दा वृन्दावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नन्दनीच तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्रोतं नामर्थं संयुक्तम। य: पठेत तां च सम्पूज् सौश्वमेघं फललंमेता।।
 
 
तुलसी के आठ नाम – पुष्पसारा, नन्दिनी, वृंदा, वृंदावनी, विश्वपूजिता, विश्वपावनी, तुलसी और कृष्ण जीवनी। 
 
तुलसी की पूजा में ये चीजें जरूरी हैं
 
तुलसी पूजा के लिए घी दीपक, धूप, सिंदूर, चंदन, नैवद्य और पुष्प अर्पित किए जाते हैं। रोजाना पूजन करने से घर का वातावरण पूरी तरह पवित्र रहेगा। इस पौधे में कर्इ ऐसे तत्व भी होते हैं जिनसे कीटाणु पास नहीं फटकते।