सम्बंधित जानकारी
- Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 जून, 2026)
- Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 जून, 2026)
- सूर्य का मिथुन राशि में होगा गोचर, मेष से लेकर मीन तक जानिए 12 राशियों का राशिफल
- Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 जून, 2026)
- Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (09 जून, 2026)
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, 6 राशियों को मिलेगी करियर, नौकरी और व्यपार में बड़ी सफलता
सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ग्रहों के राजा सूर्य का यह राशि परिवर्तन 6 राशियों के लिए फायदे का समय रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति या इंक्रीमेंट की संभावना और व्यापारी हैं तो कोई बड़ी डील हो सकती है। आइए जानते हैं कि मेष, सिंह, कन्या, तुला और धनु राशि के लिए कैसा रहेगा सूर्य मिथुन संक्रांति काल।
1. मेष राशि (Aries)
प्रभाव: आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। मीडिया, मार्केटिंग, राइटिंग और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को शानदार लाभ होगा। भाई-बहनों से रिश्ते सुधरेंगे और संपत्ति में निवेश के लिए समय उत्तम है। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
2. सिंह राशि (Leo)
प्रभाव: राशि स्वामी सूर्य का लाभ भाव में जाना आपके लिए बेहद शुभ है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे, नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के योग हैं। व्यापार में नए क्लाइंट्स जुड़ेंगे और सामाजिक मान-सम्मान में भारी वृद्धि होगी।
3. कन्या राशि (Virgo)
प्रभाव: करियर के लिहाज से यह गोचर शानदार सक्रियता लाएगा। लंबे समय से रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। अगर आपका काम विदेश या विदेशी कंपनियों से जुड़ा है, तो बड़ा मुनाफा हो सकता है। समाज और दफ्तर में आपकी पहचान मजबूत होगी।
3. तुला राशि (Libra)
प्रभाव: भाग्य का साथ मध्यम मिलेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। लंबी या धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। कोई भी बड़ा फैसला लेते समय पिता या गुरु की सलाह लेना नुकसान से बचाएगा। भाई-बहनों से तालमेल बनाकर रखें।
5. धनु राशि (Sagittarius)
प्रभाव: रोजमर्रा के कामों में भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और अटके हुए रास्ते आसान होंगे। व्यापार में अच्छे संकेत हैं, पर बड़ा निवेश अभी टाल दें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में नरमी बरतें।
6. मकर राशि (Capricorn)
प्रभाव: आपके लिए 'विपरीत राजयोग' जैसी स्थिति बन रही है। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। आप अपने शत्रुओं और विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। सरकारी टेंडर या प्रोजेक्ट्स मिलने के मजबूत योग हैं।
