1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. Sikh man arrested
Written By

अमेरिका में कृपाण रखने पर सिख गिरफ्तार

US Sikh man
वॉशिंगटन। अमेरिका में कृपाण रखने पर 33 वर्षीय एक धर्मांतरित सिख व्यक्ति को हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार किया गया। धर्मांतरण से पहले जस्टिन स्मिथ नाम वाले हरप्रीतसिंह खालसा 9 साल पहले सिख धर्म अपनाने के समय से हर दिन कृपाण रखते थे। कृपाण देखकर एक ग्राहक ने रोजमर्रा के  सामान की दुकान पर पुलिस को बुलाया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। हालांकि बाद में उन्हें छोड़  दिया गया। 
 
कैटरिंग का काम करने वाले खालसा के हवाले से कहा गया कि उन्हें पुलिस द्वारा कई बार रोका जा चुका है और पिछले हफ्ते ग्राहक द्वारा पुलिस को फोन करने के बाद मैरीलैंड के काटंसविले स्थित दुकान के बाहर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जब पुलिस ने पुष्टि की कि कृपाण उनके धर्म का हिस्सा तथा समुदाय के लिए खतरा नहीं है, उसके बाद खालसा को रिहा कर दिया गया।
 
वहीं, अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने अमेरिका में सिखों के योगदान की सराहना की है और उनसे स्थानीय, राज्य और संघीय स्तर पर सेना और सरकारी दफ्तरों में सेवाएं देकर अपना योगदान जारी रखने को कहा है।
 
शनिवार को इंडियानापोलिस में एक सिख प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, 'सिख समुदाय और उनके मुद्दे हमेशा मेरे दिल के करीब रहे हैं और मैं हमेशा इंडियाना और समूचे अमेरिका में सिखों के योगदान की सराहना करता हूं।