biodatamaker
Wed, 4 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. Gurinder Chadha

भारतीय मूल की गुरिंदर चड्ढा को मिला सिख ज्वेल अवॉर्ड

Gurinder Chadha
लंदन। भारतीय मूल की ब्रितानी निर्देशक गुरिंदर चड्ढा को ब्रिटिश सिनेमा में बहुमूल्य योगदान के लिए 2017 के सिख ज्वेल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
 
गुरवार रात लांकेस्टर होटल में ब्रिटिश सिख एसोसिएशन की ओर से आयोजित वैशाखी रात्रिभोज के मौके पर ब्रिटेन के रक्षामंत्री माइकल फेलोन ने गुरिंदर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। गुरिंदर ने 'भाजी ऑन द बीच', 'बैंड इट लाइक बेकहम' और 'ब्राइड एंड प्रिजुडिस' जैसी फिल्में बनाई हैं।
 
ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त वाईके सिन्हा गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर समारोह में मौजूद थे। गुरिंदर की हाल की फिल्म 'वायसराय हाउस' है जिसमें भारत में अंग्रेजों के शासन के अंतिम 5 महीनों को दिखाया गया है। (भाषा)