dipawali
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. CRPF in canada

सीआरपीएफ के पूर्व अधिकारी के कनाडा प्रवेश पर रोक

CRPF in canada
नई दिल्ली। सरकारी सूत्रों का कहना है कि पिछले सप्ताह कनाडा ने भारत में  सीआरपीएफ के एक पूर्व अधिकारी
को प्रवेश देने से इनकार कर दिया। इस घटना को  लेकर भारत ने कनाडा से विरोध जताया और विदेश मंत्रालय ने लगभग चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  
कनाडा ने बीते हफ्ते सीआरपीएफ के एक रिटायर्ड अधिकारी को अपने देश में घुसने से मना कर दिया और कनाडा ने इसके पीछे बचकाना तर्क दिया था कि जिस फोर्स में काम करते हैं उसने बड़े पैमाने पर मानव अधिकारों का हनन किया है। इस घटना को लेकर भारत ने विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
 
इस घटना की जानकारी देते हुए बताया गया है कि यह स्थिति तब पैदा हुई जब सीआरपीएफ के एक पूर्व अधिकारी तेजिंदरसिंह ढिल्लों कनाडा के वेंकूवर  एयरपोर्ट पहुंचे। कनाडा के इमीग्रेशन एंड रिफ्यूजी प्रोटेक्शन के अधिकारियों ने उन्हें वहीं रोक लिया। 
 
अधिकारियों ने उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया तो उन्हें लुधियाना वापस आना पड़ा। ढिल्लों सीआरपीएफ से 2010 में रिटायर हुए थे। इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा नाराजगी जाहिर किए जाने पर कनाडा सरकार ने ढिल्लों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है।