- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - माँसाहारी व्यंजन
लखनवी शोरबा
सामग्री : 1 किलोग्राम मीट की हड्डियाँ, 100 ग्राम अदरक (कटा), 25 ग्राम लहसुन (कटा), 55 ग्राम दालचीनी, 10 तेजपत्ते, 55 ग्राम छोटी इलायची, 5 ग्राम कालीमिर्च, 15 ग्राम नमक, 5 सफेद मिर्च, 2 लीटर पानी।रौक्स : 5-6
तेजपत्ते, 75 मिलीलीटर तेल, 20 ग्राम लहसुन (कटा), 75 ग्राम प्याज (कटा), 200 ग्राम मैदा।विधि : एक पैन में तेल गरम करके कटा प्याज, लहसुन डालें व भूनें। मैदा व तेजपत्ता डालकर हलका भूरा होने दें। उतारकर अलग रखें।एक अलग बरतन में पानी, मीट की हड्डियाँ, कटा लहसुन, अदरक, दालचीनी, तेजपत्ता, इलायची व दोनों तरह की मिर्चें डालें। धीमी आँच पर 2 घंटे तक पकाएँ। मैदा मिश्रण में डालकर मिलाएँ, उबाल देकर छान लें। छानकर परोसें।