सम्बंधित जानकारी
- संसद में हंगामे के आसार, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
- यूपी उपचुनाव, इस नए गठबंधन से बढ़ सकती है भाजपा की मुश्किल...
- भाजपा ने त्रिपुरा में वाम मोर्चे को उखाड़ फेंका, सरकार में शामिल होने का मिला न्योता
- पूर्वोत्तर की जीत ऐतिहासिक, 2019 में जीत के लिए हौसला बढ़ा : शाह
- त्रिपुरा में भाजपा की जीत पर ममता बनर्जी बोलीं...
सपा-बसपा की दोस्ती पर यह क्या कह गए योगी आदित्यनाथ...
लखनऊ। 'कह रहीम कैसे निभे, केर-बेर को संग', यह कहना है उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। योगी से यह पूछा गया था कि उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की बढ़ रहीं नजदीकियों को वे किस रूप में देखते हैं? बसपा ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सपा उम्मीदवारों को समर्थन देने का मन बनाया है।
योगी त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में भारतीय जनता पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद रविवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। योगी ने कहा कि जिस तरह केर और बेर एकसाथ नहीं रह सकते, उसी तरह नजदीक आने का प्रदर्शन कर रहे दोनों दलों की दूरियां म नहीं हो सकतीं।
जब उनसे पूछा गया कि इसमें कौन केर और कौन बेर है? तो उन्होंने कहा कि स्टेट गेस्ट हाउस कांड किसने करवाया था? लखनऊ में बने स्मारकों को ध्वस्त करने की चेतावनी कौन दे रहा था? यह साफ है कि दोनों में एक केर है और एक बेर। केर और बेर एकसाथ नहीं रह सकते। (वार्ता)
