शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update : Maximum Temperature of 46.4 Degree Celsius Recorded in Delhi
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 जून 2020 (23:35 IST)

Weather update : राजस्थान में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, महाराष्ट्र- मप्र में बारिश का अनुमान

Weather update
नई दिल्ली। उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ भाग में लू चलने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी के आयानगर मौसम विज्ञान केंद्र पर तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
गर्म हवाओं ने राजस्थान को एक बार फिर तपा दिया है। राज्य के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं और गुरुवार को गंगानगर का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के लोगों को अगले 24 घंटे भी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में लू यानी गर्म हवाएं चलेंगी और दिन का अधिकतम औसत तापमान 44 डिग्री रहेगा।
 
पंजाब-हरियाणा में गर्मी : हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। हरियाणा में 44.2 डिग्री के साथ हिसार सबसे गर्म स्थान रहा। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में तापमान 40.2 डिग्री रहा।
 
बहरहाल, मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश तथा तटीय क्षेत्रों में चक्रवात निसर्ग के कारण राज्य को अधिक वर्षा वाली श्रेणी में रखा गया है। महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है।
 
मध्यप्रदेश के 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी : मौसम केंद्र भोपाल ने 19 जून के लिए 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इंदौर, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, राजगढ़, बैतूल, उज्जैन, शाजापुर, आगर, नीमच और मंदसौर जिलों में भारी वर्षा का अनुमान है। (एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
शहीद दीपक सिंह के परिजनों को शिवराज सरकार देगी एक करोड़ की सम्मान निधि और नौकरी