मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. UPSC declares CSE results 2023, aditya shrivastava tops
Last Updated : मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (15:10 IST)

UPSC ने घोषित किए CSE 2023 के परिणाम, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

upse cse results
UPSC results 2023 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2023 के नतीजे घोषित कर दिए, इसमें आदित्य श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान हासिल किया है। अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
 
यूपीएससी ने कहा कि कुल 1,016 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की और केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं के लिए उनकी सिफारिश की गई है। इनमें से 180 IAS के लिए, जबकि 200 IPS के लिए चुने गए हैं।
 
कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
 
2022 की परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया था। परीक्षा में टॉप 4 रैंक में लड़कियों ने ही हासिल की थी। इससे पहले 2021 की परीक्षा में श्रुति शर्मा पहले स्थान पर रही थी। इस परीक्षा में भी टॉप 3 स्थानों पर लड़कियां ही थी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का चयन करने के लिए यूपीएससी हर वर्ष 3 चरणों में.... प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
फायरिंग से पहले आरोपियों ने 3 बार की थी सलमान के घर के बाहर रेकी