गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Trump-Modi friendship real, India essential partner, says US ambassador Sergio Gor
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 12 जनवरी 2026 (16:06 IST)

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का दावा, ट्रंप और मोदी की दोस्ती सच्ची

modi trump
Modi Trump News : भारत में नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सच्ची दोस्ती है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में ट्रंप भारत का दौरा जरूर करेंगे।
 
गोर ने दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की संभावनाओं पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील को अंतिम रूप दिया जा सके, इसे लेकर भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय वार्ता जारी है।
 
पिछले साल हुई नियुक्ति के बाद पदभार ग्रहण करने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे नए अमेरिकी राजदूत ने कहा कि भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण साझेदार है। मैं इस अद्भुत देश में आकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने अपनी भावी योजना के बारे में कहा, 'मेरा स्पष्ट लक्ष्य भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर पर ले जाना है।'
 
अमेरिकी राजदूत के मुताबिक, भारत अमेरिका के नेतृत्व वाली पहल- पैक्स सिलिका का हिस्सा जरूर बनेगा। सच्चे दोस्त अपने मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण साझेदार है। मैं इस अद्भुत देश में आकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अमेरिका का कोई अन्य साझेदार भारत जितना जरूरी नहीं है।
edited by : Nrapendra Gutpa 
ये भी पढ़ें
कौन हैं रक्षित चौहान, US द्वारा जब्त रूसी टैंकर से क्या है कनेक्शन, PM मोदी से परिवार ने बचाने के लिए क्यों लगाई गुहार