मंगलवार, 15 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Taj Mahal
Written By

वेब-पर्यटकों के सबसे बड़े आकर्षण के रूप में उभरा 'ताज महल'

ताज महल
भोपाल। गूगल के अनुसार वैश्विक ‘आभासी पर्यटकों’ के लिए आगरा का 'ताज महल' एशिया में सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल के रूप में उभरा है।
 

 
गूगल के बयान में यह जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, ‘ताज महल वैश्विक आभासी यात्रियों (वच्युर्अल ट्रेवलर) के लिए सबसे लोकप्रिय एशियाई स्थलों में से एक बनकर उभरा है।’ इसके अनुसार सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया, फिलीपींस, मलेशिया व भारत में लोगों ने ताज महल को वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक देखे गए गंतव्यों में शामिल किया है।
 
उल्लेखनीय है कि गूगल अपनी स्ट्रीट व्यू व गूगल अर्थ के जरिए विभिन्न चुनींदा स्थलों को आभासी (वच्युर्अल) तौर पर प्रदर्शित करता है। इसके अनुसार- पिछले साल वैश्विक आभासी यात्रियों ने जापान का समर्थन करते हुए उसे एशिया में सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट व्यू गंतव्य माना था।
 
इसके अनुसार अभी भी जापान के सांस्कृतिक स्मारक, मंदिर व अन्य स्थल वेब पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं। भारत में अन्य प्रमुख गूगल स्ट्रीट व्यू गंतव्यों में लाल किला, कुतुब मीनार, आगरा का किला, लवासा, हुमायूं का मकबरा, शनिवार वाडा, जंतर मंतर व आईआईटी बंबई है। (भाषा)