Last Modified: नई दिल्ली ,
गुरुवार, 5 जनवरी 2017 (11:51 IST)
दागी उम्मीदवारों पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, जल्द होगी सुनवाई
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दागी उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोकने संबंधी याचिका मंजूर कर इस मामले में सुनवाई के लिए पांच जजों की एक पीठ गठित करने का फैसला किया है।
उच्चतम न्यायालय गंभीर अपराधों में मुकदमे का सामना कर रहे लोगों को चुनाव लड़ने की अनुमति देने या नहीं देने के मुद्दे पर सुनवाई तेज करने पर सहमत।