1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. karnataka-cm-siddaramaiah-resigns-submits-letter-to-governor-secretary

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

siddarmaiah with shivkumar
Siddarmaiah Resignation : कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और जी. परमेश्वर के साथ गुरुवार को राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर से मिले और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप किया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत राज्य से बाहर हैं और आज रात लौट रहे हैं। वे ही इस्तीफे को स्वीकार करेंगे। बाद में सिद्धारमैया मीडिया से अपने कार्यकाल के बारे में बात करते हुए भावुक नजर आए। ALSO READ: कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां
 
इससे पहले कैबिनेट की ब्रेकफास्ट मिटिंग में भी माहौल उस समय भावुक हो गया जब डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों नेता आपस में गले भी मिले। डीके शिवकुमार का राज्य का अगला मुख्‍यमंत्री बनना लगभग तय है। शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उन्हें विधानसभा में पार्टी का नेता चुना जाएगा। इसके बाद से राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे।

इस्तीफे के बाद क्या बोले सिद्धारमैया?

सिद्धारमैया ने कहा कि हाई कमान के पहले ही इस्तीफा देने के लिए कहने के बाद, मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब राज्यपाल आएंगे, तो वे इसे स्वीकार कर 
 
लेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है। इसलिए, यह संवैधानिक है कि अगले मुख्यमंत्री को सरकार बनाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया। 
 

क्या बोले प्रभु शंकर?

कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर ने कहा कि मुझे सिद्धारमैया का इस्तीफा मिल गया है, लेकिन राज्यपाल के लौटने के बाद ही वे इसे स्वीकार कर सकते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास