Thu, 16 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Seventh Pay Commission, central staff, salaries,

केंद्रीय कर्मियों को अगस्त से मिलेगी 7वें वेतन आयोग की सैलरी

Seventh Pay Commission
नई दिल्ली। 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 52 लाख पेंशनधारियों के जल्‍द अच्‍छे दिन आ सकते हैं। खबरों के मुताबिक 1 अगस्त से केंद्रीय कर्मचारियों को छ: महीने के एरियर के साथ बढ़ा हुआ वेतन मिल सकता है। 
केंद्र सरकार 7वें वेतनमान को 1 जनवरी 2016 से प्रभावी बनाने की सोच रही है। खबरों के अनुसार बढ़ी हुई सैलरी एक अगस्त 2016 को कर्मचारियों और पेंशनधारियों के खातों में जमा होगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पिछले छ: महीने का पूरा एरियर एक अगस्त को ही मिल जाएगा या इसे किस्तों में दिया जाएगा।
 
केंद्र सरकार का विचार है कि 7वें वेतनमान को 1 जनवरी 2016 से प्रभावी बनाया जाए। 7वें वेतन आयोग ने न्यूनतम वेतन 18,000 रुपए और अधिकतम वेतन 2,50,000 रुपए करने का सुझाव दिया है। 7वें वेतन आयोग पर सचिवों की अधिकार प्राप्त समिति की मंगलवार बैठक हुई। कहा जा रहा है कि इस अधिकार प्राप्त समिति की यह अंतिम बैठक थी।
 
सरकार पहले ही साफ कर चुके है कि इस समिति की रिपोर्ट को वह पूरी तरह से लागू करेगी। वेतन आयोग ने सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 18000 और अधिकतम 250000 करने की सिफारिश की है। आयोग की सिफारिशें जस की तस लागू करने पर सरकारी खजाने पर 1.02 लाख करोड़ रुपये का सालाना बोझ आएगा। (एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
राज ठाकरे : प्रोफाइल