1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ranya rao said DRI officers slapped her revealed in the report

Ranya Rao का खुलासा- थप्पड़ मारे, भूखा रखा, खाली पन्नों पर कराया साइन, DRI अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Ranya Rao
Ranya Rao News update : कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव ने बड़ा खुलासा किया है। रान्या राव अपने बयान से पलट गई हैं। रान्या ने राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने रान्या का दावा है कि हिरासत में उन्हें कई बार थप्पड़ मारे गए, भूखा रखा गया और खाली पन्नों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। रान्या को करीब 14 किलो सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं तस्वीरें गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी सूजी हुई आंखों और चोट के निशानों वाली तस्वीरें वायरल हुईं, जिससे हिरासत में उनके साथ दुर्व्यवहार की अटकलें लगाई जाने लगीं। 
 
खाली पन्नों पर करवाई साइन
शुक्रवार को एक स्पेशल कोर्ट ने राव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। अभी रान्या रान्या राव न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। रान्या ने कोर्ट में कहा था कि वे सो नहीं पा रही हैं और मानसिक रूप से परेशान हैं। रान्या ने दावा किया वे बहुत दबाव में हैं। उन्हें अंततः 40 खाली पन्नों के साथ लगभग 50 से 60 टाइप किए गए पन्नों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। हालांकि इस जानकारी की हम पुष्टि नहीं करते हैं। ये सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर लिखी गई है। 
3 मार्च को हुई थी गिरफ्तार 
रान्या को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 3 मार्च को 14.2 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था। सोशल मीडिया पर रान्या की उनकी सूजी हुई आंखों और चोट के निशानों वाली तस्वीरें वायरल हुईं, जिससे हिरासत में उनके साथ दुर्व्यवहार की अटकलें लगाई जाने लगीं।

पिता के खिलाफ भी जांच के आदेश
रान्या के खिलाफ DRI के अलावा CBI और अब ED भी जांच कर रही हैं। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कन्नड़ एक्ट्रेस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। कर्नाटक सरकार ने रान्या के सौतेले पिता के खिलाफ जांच का आदेश दिए।
 
महिला आयोग ने क्या कहा 
कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आयोग तब तक कार्रवाई नहीं कर सकता जब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की जाती। चौधरी ने कहा कि जिसने भी हमला किया है, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। हमें जांच होने देनी चाहिए, और कानून अपना काम करेगा। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सबसे सस्ती CNG हेचबैक कार, Maruti WagonR को देगी टक्कर, जानिए कीमत और माइलेज