1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi slams pm modi over india us trade deal pressure
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026 (15:22 IST)

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सियासी बवाल, राहुल गांधी के आरोप से गरमाई संसद

rahul gandhi attacks naremdra modi on tariff deal
Rahul Gandhi attacks PM Modi on trade deal : लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं। जो ट्रेड डील 4 महीने से रुकी हुई थी। किसी न किसी कारण से उन्होंने कल शाम उस डील को साइन कर दिया। ALSO READ: ट्रंप-मोदी की 'डील' से भारत को कितनी बड़ी राहत, वेनेज़ुएला बना गेम चेंजर: क्‍या ईरान और रूस का पत्ता कटा?
 
राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी पर दबाव है, भयंकर दबाव है। नरेंद्र मोदी की इमेज का गुब्बारा फूट सकता है। हमारे प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज कर दिया गया है। किसने किया है, कैसे किया है ये देश की जनता को सोचना है?
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका में अडानी पर एक केस है। वो अडानी को नहीं नरेंद्र मोदी के वित्तीय ढांचे को टारगेट कर रहा है। एपस्टीन फाइल्स में अभी और माल है जो अभी रिलीज नहीं हुआ है।
 
इससे पहले राहुल ने लोकसभा में कहा कि राष्ट्रपति के भाषण में एक बहुत ही ज़रूरी मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। पाकिस्तानियों, चीनियों और हमारे बीच संबंध। इस लेख में एक बहुत ही जरूरी बात है जिसे मैंने वेरिफाई किया है। इसमें PM के रिएक्शन के बारे में बताया गया है... हमारे राष्ट्रपति का भाषण उस रास्ते के बारे में था जो भारत को अपनाना है।
 
उन्होंने कहा कि आज दुनिया के मंच पर, अंतरराष्ट्रीय मामलों में मुख्य मुद्दा चीन और अमेरिका के बीच टकराव है। यह हमारे राष्ट्रपति के भाषण का मुख्य हिस्सा है। मैं बस इतना कह रहा हूं कि मुझे चीन और भारत के बीच क्या हुआ और हमारे PM ने इस पर कैसे रिएक्शन दिया, इस बारे में बयान देने दें। मुझे क्यों रोका जा रहा है? BJP सांसदों ने राहुल गांधी के इस मुद्दे पर बोलने पर आपत्ति जताई।
 
स्पीकर ने कई बार उन्हें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने के लिए कहा, आखिर में स्पीकर ने दूसरे सदस्यों को बोलने के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा किया गया। भारी हंगामे को देखते हुए स्पीकर लोकसभा की कार्रवाई दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
edited by : Nrapendra Gupta