शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. us reduces india tariff to 18 percent jairam ramesh calls it trump dependency
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026 (08:34 IST)

US टैरिफ कटौती पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने क्यों कहा 'ट्रंप डिपेंडेंसी' बढ़ी

trump tariff reduced to 18 percent
US India tariff cut : अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को 25 फीसदी घटाकर 18 फीसदी करने के ऐलान से देश में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई लोगों ने टैरिफ घटने पर खुशी जताई। हालांकि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे 'ट्रंप-निर्भरता' करार दिया। ALSO READ: ट्रंप ने टैरिफ घटाकर दिया बूस्टर डोज, खुश हुए पीएम मोदी, भारत को क्या होगा फायदा
 
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, कि प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत की जानकारी भारत सरकार की ओर से नहीं, बल्कि भारत में अमेरिकी राजदूत की पोस्ट से सामने आई। उन्होंने अमेरिकी राजदूत के उस पोस्ट का जिक्र किया, जिसमें लिखा गया था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की है और आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी।
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ऑपरेशन सिंदूर को रोकने की घोषणा वॉशिंगटन, डीसी से की। उन्होंने वॉशिंगटन से ही रूस और वेनेजुएला से भारत की तेल खरीद को लेकर अपडेट की घोषणा की। अब उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा भी वॉशिंगटन से कर दी है, जिसके पूरे विवरण का अभी इंतजार किया जा रहा है।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसी वजह से राष्ट्रपति ट्रंप के सामने साफ तौर पर दबाव में दिखाई देते हैं-सामान्य तौर पर होने वाली गले-मिलने की झप्पियों की बात तो दूर, अब पीएम उनके साथ दिखने तक से असहज नजर आते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि पीएम मोदी ने अंततः हार मान ली है। यह निश्चित रूप से फादर ऑफ ऑल डील्स नहीं हो सकता। वॉशिंगटन में साफ तौर मोगैम्बो खुश है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आज अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% कम हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद। ALSO READ: ट्रंप ने भारत के आगे टेके घुटने! 50% टैरिफ को घटाकर किया मात्र 18%, भारत-EU डील ने बिगाड़ा खेल
अमित शाह ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, 'भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए यह बड़ा दिन है, क्योंकि व्यापार समझौता 18 प्रतिशत के काफी कम टैरिफ के साथ तय हो गया है। इससे व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे और दोनों देशों की साझा वृद्धि का रास्ता खुलेगा।'
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा, 'इस डील से दोनों अर्थव्यवस्थाओं में ज़्यादा नौकरियां बनेंगी, विकास को रफ़्तार मिलेगी और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। यह ‘मेक इन इंडिया’ के प्रयासों को मजबूती देगा और भरोसेमंद तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाएगा. हमारे आर्थिक जुड़ाव में अवसर बहुत बड़े हैं और हमें भरोसा है कि हम उन्हें साकार करेंगे. मजबूत आर्थिक संबंध हमारी रणनीतिक साझेदारी की सबसे ठोस नींव है।

भारत ईयू डील के बाद ट्रंप के टैरिफ घटाने संबंधी फैसले से भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट मिल सकता है। इससे अमेरिका में भारत का एक्सपोर्ट बढ़ने के साथ ही भारत अमेरिकी ट्रेड संबंधों को मजबूती मिलेगी। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप की टैरिफ घटाने संबंध घोषणा के बाद मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय