dharma sangrah
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi ill

राहुल गांधी बीमार, रद्द की चुनावी रैलियां

Rahul Gandhi ill
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तेज बुखार होने के कारण तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी में मंगलवार को आयोजित चुनावी रैलियां रद्द कर दी।
 
गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि दुर्भाग्यवश मैं रविवार से तेज बुखार से पीडित हूं और डॉक्टर ने मुझे दो दिनों तक विश्राम करने की सलाह दी है।
 
उन्होंने कहा कि 10 और 11 मई को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी की जनता से रूबरू होने का मौका चूक गया और इसके लिए मैं उनसे माफी चाहता हूं। पुनर्निधारित दौरे के बारे में शीघ्र जानकारी दी जाएगी।
 
गांधी का आज और कल तीनों राज्यों में कई चुनावी रैलियों को कार्यक्रम निधारित था। इन राज्यों में 16 मई को चुनाव होंगे। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
ट्रंप की आर्थिक नीति बेहद जोखिमपूर्ण : हिलेरी