पटना में प्रधानमंत्री मोदी...
पटना। गुरु गोविंदसिंह की 350वीं जयंती के मौके पर पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि...
* भारत सरकार ने प्रकाश पर्व को व्यापक रूप से मनाने के लिए 100 करोड़ रुपए की योजना तैयार की है।
* हमें वीरता भी चाहिए और धीरता भी चाहिए। हमें शौर्य भी चाहिए तो त्याग भी चाहिए।
* गुरुजी में त्याग की पराकाष्ठा अभूतपूर्व थी। वे समाज में बुराइयों के खिलाफ लड़ते थे।
* गुरु जी ने जो व्यवस्था स्वयं तैयार की थी, खुद को उसी के लिए समर्पित कर दिया।
* गुरु गोविंदसिंह महाराज गुरु परंपरा को आगे बढ़ा सकते थे, लेकिन दिव्यदृष्टि थी कि ज्ञान को केन्द्र में रखते हुए गुरुग्रंथ साहब को जीवन मंत्र मानते हुए यही कहा कि अब गुरुग्रंथ साहब का हर शबद हमें आने वाले समय में प्रेरणा देते रहेगा।
* गुरुजी ने त्याग की अनुपम मिसाल थे। उन्होंने अपने पिता गुरु तेगबहादुर जी और अपने संतानों का बलिदान अपनी आंखों से देखा।
* नीतीश जी ने जिस प्रकार नशामुक्ति का अभियान चलाया है, इसके लिए मैं उनका बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं।
* मैं बिहार के राजनीतिक दल और लोगों से अपील करता हूं वे इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
* नीतीश जी ने जो बीड़ा उठाया है, वह जरूर सफल बनेगा।
* बिहार देश की अनमोल शक्ति है। यह देश को भी आगे बढ़ाने में सहयोग करेगा।
* मोदी ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ। इस कार्यक्रम से पूरे हिन्दुस्तान और पूरी दुनिया को प्रेरणा मिलेगी।
* गुरु गोविंदसिंह ऐसी दिव्यात्मा थे, जिन्होंने लोगों को प्रेरणा दी। यह बात भारत में ही नहीं पूरी दुनिया को पता चलनी चाहिए।
* नरेन्द्र मोदी ने पंजाबी में सबको बधाई दी।
* गुजरात में शराबबंदी को लेकर मोदी की तारीफ की।
* बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को सराहा।
* प्रधानमंत्री मोदी हवाई अड्डे से सीधे ऐतिहासिक गांधी मैदान के लिए रवाना हो गए जहां टेंट सिटी में विशेष रूप से बने गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे।
* इसके बाद मोदी प्रकाशोत्सव पर यहां होने वाले विशेष समागम में भाग लेंगे जहां गुरुगोविंद सिंह पर एक डाक टिकट भी जारी करेंगे।
* प्रधानमंत्री करीब दो घंटे तक गांधी मैदान में रहेंगे और लंगर छकने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
* मोदी यहां के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर विशेष विमान से पहुंचे जहां बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
* इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद अश्विनी चौबे, पटना के महापौर अफजल इमाम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता के अलावा मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह और पुलिस महानिदेश पी.के. ठाकुर मौजूद थे।
* मोदी के साथ केन्द्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद भी पटना आए हैं।