सम्बंधित जानकारी
- सर्वदलीय बैठक हुई संपन्न, प्रधानमंत्री मोदी ने की यह अपील...
- हंगामेदार रहेगा संसद का मानसून सत्र, कई विधेयक होंगे पारित...
- नरेन्द्र मोदी से मिले शरद पवार, अटकलों का दौर शुरू
- अयोध्या : राम मंदिर निर्माण समिति की हुई बैठक, इन मुद्दों पर की चर्चा...
- क्या Punjab Congress में हो जाएगी दो फाड़! सिद्धू के बाद कैप्टन ने भी अपने करीबी मंत्रियों-सांसदों की बुलाई
Pegasus विवाद : विपक्ष ने बुलाई बैठक, सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति
नई दिल्ली। इसराइली स्पाइवेयर पेगासस विवाद को लेकर विपक्ष की ओर से केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है। इसी के मद्देनजर विपक्षी पार्टियों ने संसद में मंगलवार एक रणनीतिक बैठक बुलाई है। जिसमें आरोपों को लेकर सरकार को संसद में घेरने की रणनीति तय की जाएगी।
विपक्षी पार्टियों ने स्पाइवेयर पेगासस को मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सफाई की मांग की है। कांग्रेस पार्टी ने इस बीच सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय गृहमंत्री से भी इस्तीफे की मांग की है और कहा कि इसमें प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए।
