1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mamta Banerjee attacks PM Modi in Hooghly

ममता का नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला, कहा- सबसे बड़े दंगाबाज

Mamta Banerjee
हुगली। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को हुगली में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश में सबसे बड़े ‘दंगाबाज’ हैं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा तृणमूल कांग्रेस को टोलाबाज कहती है पर मैं कहती हूं कि भाजपा दंगाबाज और धंधाबाज दोनों है। 
 
ममता ने कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी खराब किस्मत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में मैं गोलकीपर रहूंगी और भाजपा एक भी गोल नहीं कर पाएगी।
 
उन्होंने कहा कि बंगाल ही बंगाल पर राज करेगा, गुजरात बंगाल पर राज नहीं करेगा, मोदी बंगाल पर राज नहीं करेगा, गुंडे बंगाल पर राज नहीं करेंगे।
 
ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी से सीबीआई की पूछताछ को महिलाओं का अपमान करार दिया।
अगला लेख
पंजाब बेशर्मी से गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को बचा रहा है, यूपी सरकार ने कोर्ट में कहा