सम्बंधित जानकारी
- दुनिया के 27 देशों में फैला Corona Virus, चीन में 28000 लोग संक्रमण के शिकार, सहमा सूरत का हीरा व्यापार, पड़ेगी 10000 करोड़ की मार
- बड़ी खबर, कोरोना वायरस रोगियों पर एचआईवीरोधी दवाओं के इस्तेमाल को मंजूरी
- शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी को सैल्यूट कर चौंकाया, Tweet में की अमित शाह की प्रशंसा
- केरला में Corona Virus का कहर, सामने आए 3 पॉजिटिव केस, राज्य आपदा घोषित
- Corona virus : चीन में 1000 बिस्तरों वाला नया अस्पताल शुरू, 17238 लोग पीड़ित
केरल में Corona Virus का कहर, 2800 लोग निगरानी में
तिरूअनंतपुरम। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते केरल में 2800 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है तथा राज्य में इसका कोई नया मामला सामने नहीं आया है। देश में इस वायरस के तीन पॉजिटिव नतीजे केरल के त्रिशूर, अलाप्पुझा और कासरगोड से सामने आ चुके हैं।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि कम से कम 2826 लोगों को निगरानी में रखा जा रहा है। इनमें से 2743 को घरों में ही अलग थलग रखा गया है जबकि 83 को विभिन्न अस्पतालों के पृथक वार्डो में रखा गया है। अस्पतालों में निगरानी में रखे गए लोगों में तीन विदेशी नागरिक भी हैं। कम से कम 263 लोगों के नमूनों की जांच में उनमें इस वायरस के हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं।
इस बीच, मुंबई से मिली खबरों के अनुसार, यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चीन से लौटने के बाद तीन सप्ताह में 14 हजार से ज्यादा यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है और इस समय चार लोगों को निगरानी में रखा गया है।
निगरानी में रखे गए चार लोगों में से तीन नागपुर के सरकारी मेडिकल कालेज और अस्पताल में तथा चौथे व्यक्ति को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
