G20 Summit : क्या G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में सब बंद रहेगा?
G20Summit Delhi : भारत जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) की मेजबानी कर रहा है।जी-20 शिखर सम्मेलन 8, 9 और 10 सितंबर के बीच दिल्लीमें आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर छुट्टी घोषित कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने भी इसे लेकर एडवायजरी जारी की है। विदेशी मेहमानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए केन्द्र सरकार पुख्ता तैयारियां कर रही हैं। 8 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट बंद रहेगा। बैंक और दफ्तर भी बंद रहेंगे।
सम्मेलन को लेकर आम दिल्लीवासी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि सम्मेलन के दौरान क्या दिल्ली में सब कुछ बंद रहेगा। क्या जी-20 के दौरान राजधानी में लॉकडाउन रहेगा। आवश्यक चीजें नहीं मिल पाएगी। इस सवाल के जवाब को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक्स पर एक दिलचस्प एनिमेटेड वीडियो पोस्ट किया है।
क्या है वीडियो में : वीडियो के जरिए दिल्ली पुलिस ने बताया कि लोगों को इसे लेकर घबराने आवश्यकता नहीं है। दिल्ली पुलिस ने इस पोस्ट के जरिए लोगों को जी-20 पर ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने के लिए कहा है।
क्या जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में सब बंद रहेगा?
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 2, 2023
नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है!#G20Summit#G20SummitDelhiFAQs@LtGovDelhi @MEAIndia @CPDelhi @PIB_India @ssyips pic.twitter.com/5Y4h5XWfbL
मिलती रहेंगी आवश्यक वस्तुएं : दिल्ली पुलिस ने एनिमेटेड वीडियो जरिए दो महिलाओं की बातचीत को बताया है। इसमें एक महिला घबराती हुई जा रही है। वह इतनी सुबह कहां जा रही है, वह कहती है कि 8, 9 और 10 को दिल्ली में जी-20 समिट है, सबकुछ बंद रहेगा। इसके जवाब में वह कहती है कि तुमने दिल्ली पुलिस की एडवायजरी नहीं देखी जिसमें कहा है कि फल, सब्जी, ग्रोसरी, मेडिकल स्टोर सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। वीडियो के जरिए दिल्ली पुलिस ने लोगों में फैली भ्रम और घबराहट को दूर करने का प्रयास किया है। Edited by: Sudhir Sharma

