मंगलवार, 6 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Flag hoisting ceremony will be held at Ram Mandir in Ayodhya
Last Updated :अयोध्या (उप्र) , शनिवार, 30 अगस्त 2025 (20:44 IST)

Ayodhya : राम मंदिर में होगा ध्वजारोहण समारोह, राष्ट्रपति और PM मोदी हो सकते हैं शामिल

Flag hoisting ceremony will be held at Ram Mandir in Ayodhya
Ayodhya Ram Mandir News : अयोध्या में 25 नवंबर को राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह के सिलसिले में लगभग 10,000 मेहमानों के लिए व्यवस्था की गई है। इस दिन अयोध्या के मंदिरों में भगवान राम और देवी सीता का विवाहोत्सव भी पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। ध्वज फहराना मंदिर निर्माण के पूरा होने का प्रतीक है।
 
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह के सिलसिले में लगभग 10,000 मेहमानों के लिए व्यवस्था की गई है। यह कार्यक्रम 25 नवंबर को विवाह पंचमी के दिन आयोजित किया जाएगा। इस दिन अयोध्या के मंदिरों में भगवान राम और देवी सीता का विवाहोत्सव भी पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया,राम मंदिर परिसर में भगवान राम की एक भव्य शोभायात्रा और धार्मिक आयोजनों की योजना बनाई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
 
इस समारोह की तैयारियों के लिए इस सप्ताह के प्रारंभ में मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें ट्रस्ट और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आरएसएस और विहिप के नेता भी शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यह समारोह केवल ध्वजारोहण तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें विहिप और आरएसएस की संगठनात्मक शक्ति का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
ट्रस्ट सदस्य ने कहा कि राम मंदिर पर स्वर्ण शिखर की स्थापना के बाद उस पर एक ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने कहा, परिधि के छह मंदिरों समेत परिसर के सभी 20 मंदिरों पर भी ध्वज फहराए जाएंगे। ध्वज फहराना मंदिर निर्माण के पूरा होने का प्रतीक है।
 
राम मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान 23 नवंबर को शुरू होंगे, समारोह और ध्वज पूजन होगा। पूजन में राम रक्षा स्तोत्र का पाठ, विभिन्न मंत्र और विशेष मंत्रों के साथ-साथ प्रसाद भी चढ़ाया जाएगा। मुख्य आयोजन के दिन 25 नवंबर को ध्वज पूजन सुबह 11.45 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा। पूजन का शुभ मुहूर्त केवल 30 मिनट का है। इस दौरान, राम मंदिर और परिसर के सभी अन्य मंदिरों के शिखरों पर धार्मिक ध्वज फहराया जाएगा।
प्रशासन ने भी ध्वजारोहण समारोह के दौरान अयोध्या पहुंचने वाले हजारों लोगों के ठहरने और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन के मद्देनजर होटलों और अतिथि गृहों की बुकिंग के साथ-साथ टेंट सिटी की सुविधाओं में भी सुधार किया जा रहा है। प्रमुख होटलों, गेस्ट हाउसों और सराय में कमरे आरक्षित किए जा रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस आयोजन के लिए समितियों का गठन कर अपने सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड हुआ Trump is Dead?