Govardhan puja
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. fighter aircraft Tejas, Tejas, Republic Day

राजपथ पर गरजेगा स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस'

fighter aircraft Tejas
नई दिल्ली। देश में ही बना हल्का लड़ाकू विमान 'तेजस' पहली बार राजपथ पर गर्जन करता दिखाई देगा और यह गणतंत्र दिवस पर वायुसेना के फ्लाई पास्ट का मुख्य आकर्षण होगा। 
लगभग 2 दशकों के बाद यह दूसरा मौका है, जब कोई स्वदेशी लड़ाकू विमान राजपथ पर वायुसेना की स्वदेशी ताकत का प्रदर्शन करेगा। इससे पहले 1980 के दशक में स्वदेशी लड़ाकू विमान मारूत ने गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर फ्लाई पास्ट में अपने जौहर दिखाए थे। इसके बाद मारूत को वायुसेना से विदा कर दिया गया था। 
 
'तेजस' को गत 1 जुलाई को वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया था और इसके बाद से यह 2,000 घंटे में 3,000 बार उड़ान भर चुका है। हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा बनाया जा रहा 'तेजस' ऑटो पायलट सुविधा के साथ घातक मिसाइलों, बमों और अन्य हथियारों से लैस अत्याधुनिक विमान है। 
 
वायुसेना के अनुसार फ्लाई पास्ट में 3 'तेजस' विमान बीकानेर के निकट नाल हवाई पट्टी से उड़ान भरेंगे और राजपथ पर मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। नाल से राजपथ और वापसी की 'तेजस' की उड़ान 1 घंटे की होगी। ये विमान फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरु वायुसैनिक अड्डे से नाल बेस पर लाए जाएंगे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में फिर अलापा कश्मीर राग, नहीं मिला जवाब