ESIC ने जून में 19.37 लाख नए सदस्य जोड़े
Employees State Insurance Corporation News : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने जून में 19.37 लाख नए सदस्य जोड़े। ईएसआईसी के अस्थाई पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि जून में 19.37 लाख नए कर्मचारी जुड़े। इनमें से 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के 9.58 लाख लोग हैं जो कुल पंजीकरण का 49.50 प्रतिशत हैं। समीक्षाधीन महीने में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 4.13 लाख रहा। इसके अलावा कुल 87 ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकृत थे। बृहस्पतिवार को जारी नवीनतम पेरोल आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा, जून, 2025 में 34,762 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई। ईएसआईसी के अस्थाई पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि जून में 19.37 लाख नए कर्मचारी जुड़े। इनमें से 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के 9.58 लाख लोग हैं जो कुल पंजीकरण का 49.50 प्रतिशत हैं।
आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन महीने में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 4.13 लाख रहा। इसके अलावा कुल 87 ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकृत थे। इसमें कहा गया कि पेरोल आंकड़े अस्थाई हैं क्योंकि आंकड़े तैयार करना एक सतत प्रक्रिया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour